कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम : सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के 86 हजार 363 किसानों के खाते में 119 करोड़ 23 लाख 07 हजार रूपए हस्तांतरित

कवर्धा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रदेश सहित कवर्धा के पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अभनपुर के ग्राम बेन्द्री स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वचुअर्ल जुडे़े। मुख्यमंत्री साय ने सुशासन दिवस पर किसानों से किए वादे को पूरा करते हुए 2014-15 एवं 2015-16 का बकाया बोनस राशि प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के धान का बकाया बोनस राशि का वितरण किया।

इसी प्रकार कबीरधाम जिले के 86 हजार 363 किसानों के बैंक खाते में 119 करोड़ 23 लाख 07 हजार रूपए हस्तांतरित की। कवर्धा में कार्यक्रम की शुरूआत मंचस्थ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान आज काफी खुश हैं। राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और मोदी जी पर बढ़ा है। हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे। गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page