कबीरधामछत्तीसगढ़राजनीति

कबीरधाम ब्रेकिंग : इस दिन CM विष्णुदेव साय आयेंगे कबीरधाम, दिग्गज मंत्री और नेता भी होंगे शामिल

कवर्धा : CM विष्णुदेव साय का 18 जनवरी को कबीरधाम जिकवर्धाले के ग्राम कुसुमघटा में प्रवास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री साय ग्राम कुसुमघटा में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। CM साय मां रूखमणि गुड़ उद्योग का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री साय का प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद कबीरधाम जिला में प्रथम आगमन है।

चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, बिसराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संतोष गोलछा, किरणदेव सिंह, अजय जामवाल, पवन साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री संतोष पाण्डेय शामिल हांगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page