कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा में खिल गया कमल, निकाय चुनाव में दो नगरपालिका सहित पांच नगर पंचायत में भाजपा की शानदार जीत

कवर्धा : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कबीरधाम जिले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में बीजेपी ने परचम लहराया और कांग्रेस को करारी शिकस्त दी।

नगर पालिकाओं में बीजेपी की शानदार जीत

• नगर पालिका कवर्धा- बीजेपी प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कांग्रेस के संतोष यादव (भक्कू) को लगभग 4,000 मतों से हराया।

• नगर पालिका पंडरिया बीजेपी प्रत्याशी मंजुला कुर्रे ने कांग्रेस के राजिन गायकवाड़ को लगभग 3,369 मतों से हराया।

नगर पंचायतों में भी खिला कमल

• पांडातराई नगर पंचायत बीजेपी प्रत्याशी सरिता सोनी ने कांग्रेस की सविता पाटस्कर को लगभग 654 मतों से हराया।

• सहसपुर नगर पंचायत – बीजेपी प्रत्याशी संतोष मिश्रा ने कांग्रेस के सुभाष जायसवाल को लगभग 603 मतों से हराया।

• बोड़ला नगर पंचायत – बीजेपी प्रत्याशी विजय पाटिल ने कांग्रेस के संतोष अवस्थी को लगभग 2,803 मतों से हराया।

• पिपरिया नगर पंचायत – बीजेपी प्रत्याशी घुरवा राम साहू ने कांग्रेस के महेंद्र कुंभकार को लगभग 1,100 मतों से हराया।

• इंदौरी नगर पंचायत बीजेपी प्रत्याशी मित्रिन बाई ने कांग्रेस को लगभग 600 मतों से हराया।

IMG 20250215 WA0059

 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page